देश में कोरोना में मामलों में कमी आई, लेकिन मौतें फिर से बढ़ीं, देखें राज्यवार आंकड़े   

देश में कोरोना में मामलों में कमी आई, लेकिन मौतें फिर से बढ़ीं, देखें राज्यवार आंकड़े   

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मौतों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,59,551 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4,209 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,57,295 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 87.25 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 11.63 फीसदी है। मृत्यु दर 1.12 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 12.58 फीसदी हो गया है। 20 मई को 20,61,683 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 32,30,15,473 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 19,18,79,503 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

209134

1302208

9800

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

261

6401

96

अरुणाचल प्रदेश

2731

20339

89

असम

53165

297902

2507

बिहार

54407

617397

4241

चंडीगढ़

6073

50592

666

छत्तीसगढ़

81466

842662

12295

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

672

9174

4

दिल्ली

40214

1347157

22579

गोवा

20808

118487

2272

गुजरात 

89018

677798

9404

हरियाणा

62352

653407

7205

हिमाचल प्रदेश 

33488

136679

2595

जम्मू एंड कश्मीर 

50554

206081

3422

झारखंड

26511

293659

4714

कर्नाटक

534975

1776695

23854

केरल

318220

1938887

6852

लद्दाख

1589

15264

172

लक्षद्वीप

1664

4072

20

मध्य प्रदेश 

72725

672695

7315

महाराष्ट्र 

385785

5026308

85355

मणिपुर

6904

34359

646

मेघालय

6477

20061

389

मिजोरम

2303

7407

30

नागालैंड

4519

14520

245

ओडिशा

96995

556501

2403

पुडुचेरी

18277

71919

1269

पंजाब

67041

443666

12716

राजस्थान

143974

745873

7346

सिक्किम

3122

8865

217

तमिलनाडु

263390

1452283

19131

तेलांगना

45757

495446

3060

त्रिपुरा

6807

37079

455

उत्तराखंड

68643

229813

5484

उत्तर प्रदेश 

116434

1516508

18588

वेस्ट बंगाल

131510

1064553

13895

भारत में कुल मामले

3027925

22712735

291331


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।